11 नवंबर का इतिहास | Today's History in Hindi | KnowingStation

Abul kalam azad
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री

1811 : कार्टाजेना शहर ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया था| कार्टाजेना स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा करने वाला पहला कोलंबियाई शहर बना था।

1885 : प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर महाजन संघ की संस्थापक अनसूया साराभाई का जन्म हुआ था। वह भारत में महिला श्रमिक आंदोलन की अग्रणी थीं।

1888 : स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म हुआ था। वे भारत सरकार में पहले शिक्षा मंत्री बने थे।

1888 : प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का जन्म हुआ था। आचार्य कृपलानी ने 1934 से 1945 तक कांग्रेस के महासचिव के रूप मे सेवा की तथा भारत के संविधान के निर्माण में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभायी थी।

1918 : पोलैंड ने स्वयं को स्वतंत्र देश घोषित किया था।

1924 : भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का जन्म हुआ था।

1927 : भारत के नैतिकता और ईमानदारी का मूल्य समझने वाले पत्रकार अमिताभ चौधरी का जन्म हुआ था। उन्हें भारत में व्यक्तिगत अधिकारों और सामुदायिक हितों पर रिपोर्टिंग के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला था।

1930 : पेटेंट संख्या US1781541 से आइंस्टीन रेफ्रिजरेटर के आविष्कार के लिए अल्बर्ट आइंस्टीन और लेओ स्ज़िल्ड को सम्मानित किया गया था।

1943 : भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोदकर का जन्म हुआ था। वह भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष, भारत सरकार के सचिव तथा 1996-2000 तक भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, ट्रॉम्बे के निदेशक थे।

1962 : कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया था।

1966 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान 'जेमिनी - 12' लांच किया था।

1975 : अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली थी।

1982 : प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का निधन हुआ था।

1985 : एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म 'एन अर्ली फ्रोस्ट अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।

2008 : आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी एवं राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन हुआ था।

2020 : बहरीन के प्रधानमंत्री, शेख खलीफा का निधन हुआ था। प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल- खलीफा दुनिया के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री थे।

2020 : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत 10 और क्षेत्रों को जोड़ने की मंजूरी दी थी। इस उद्देश्य के लिए, सरकार ने 5 वर्षों की अवधि में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी है।

2020 : झारखंड विधानसभा द्वारा विशेष एक दिवसीय विधानसभा सत्र के दौरान सरना कोड पर प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था। प्रस्ताव में 2021 की जनगणना में सरना को अलग धर्म के रूप में शामिल करने का आह्वान किया गया है।

2020 : केंद्र सरकार ने ऑपरेशन ग्रीन योजना की घोषणा की थी, जिसमें अधिसूचित फलों और सब्जियों के हवाई परिवहन के लिए 50% सब्सिडी की पेशकश की गई थी। सब्सिडी केवल हिमालयी और उत्तर-पूर्वी राज्यों को प्रदान की जाएगी।

2020 : दूसरे विश्व स्वास्थ्य एक्सपो का उद्घाटन मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में हुआ था।

2020 : भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने 2019 के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार (NWA) प्रस्तुत किए थे। यह पुरस्कार का दूसरा संस्करण है। राज्यों की श्रेणी में, तमिलनाडु को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला, उसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान का स्थान रहा था।

2020 : अभिनेता सोनू सूद ने अपनी आत्मकथा का शीर्षक "आई एम नो मसीहा" रखा था। किताब की सह-लेखिका मीना अय्यर थीं। पुस्तक को पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया था और 25 दिसंबर 2020 में जारी की गयी थी। इस पुस्तक में COVID-19 महामारी के दौरान सोनू सूद के अनुभव का लेखा-जोखा है।

2020 : हरियाणा के मुख्यमंत्री (सीएम), मनोहर लाल खट्टर ने गुड़गांव में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 'प्रोजेक्ट एयर केयर का अनावरण किया था।

2022 : राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर साल मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। 11 सितंबर 2008 को, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) ने 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाकर मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के शिक्षा में योगदान का फैसला किया था।


 FOLLOW FOR MORE @KnowingStation

• Facebook 
• YouTube 

Comments

Popular posts from this blog

भारत (India) के बारे में रोचक तथ्य | Facts about India in Hindi | FactKnowInfo

12 नवंबर का इतिहास | Today's History in Hindi | KnowingStation

राष्‍ट्रीय पहचान के प्रतीक प्रतीक व चिन्ह का नाम | Factknowinfo